Tuesday, August 26, 2014

रपट - 1

इन दिनो पाकिस्तानी कलाकार हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मे छाए हुए है, हूमेमा मलिक राजा नटवरलाल मे इमरान हाशमी संग रोमॅन्स करती नज़र आएँगी तो फवाद ख़ान सोनम कपूर के साथ खूबसूरत मे दिखाई देंगे. किसी ने सच कहा है की कला की कोई सरहद नही होती. यूँ सरहद तो गोलियो की भी नही होती इस पार से चले या उस पार से मरता हमेशा बेगुनाह ही है. पड़ोसी देश अब उस शराबी की जैसे हो गया है जो रात मे शराब के नशे मे पडॉसियों  को तंग करता है चौक पर खड़े होकर हर जाने जाने वाले से गाली-गलौज करता है और सुबह उठ सभी से दुआ सलाम करता है, ख़ैरियत पूछता है. खैर सरहद पर जवान तैनात है मुह तोड़ जवाब देने के लिए मगर सवाल ये है की जब दोनो मुल्को की 70% से ज़्यादा आबादी ग़रीबी और भुखमरी मे अपना जीवन गुजर रही है वहाँ इस तरह हथियारो पे पैसा बर्बाद करना कहाँ की अकल्मंदी है. रोज़  सैकड़ो राउंड गोलिया बेवजह दागी जाती है. एक गोली की कीमत पे पचासो रोटिया तवे पे चढ़ जाए और ना जाने कितने बेघरो, बच्चो और और बूढ़ो को दो वक्त की रोटी नसीब हो. दुआ करता हूँ पड़ोसी को उपरवाला अक्ल बक्शे. 





































No comments: